उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों होती है सूर्य पुत्र कर्ण की पूजा

वर्तमान के उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के वनों को ही द्वापर युग में हिडिंब वन कहा जाता था जहां राक्षस हिडिंब और उसकी बहन हिडिंबा निवास करती थी जहां महाबली भीम ने असुर हिडिंब का वध कर माता हिडिंबा से विवाह किया था हिडिम्ब वन मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है। यहाँ 'धुंगरी वन विहार' के घने देवदार के जंगलों के बीच माता हिडिम्बा का प्राचीन गुफा मंदिर है। यह स्थान मनाली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है और भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है। मान्यता है कि कुरु क्षेत्र में सूर्य पुत्र कर्ण ने अमोघ अस्त्र से राक्षस राज घटोत्कक्ष का वध कर इस संपूर्ण हिडिंब वन परिक्षेत्र को भय मुक्त किया था इसीलिए इस क्षेत्र के ग्रामवासियों में सूर्य पुत्र कर्ण के प्रति आस्था है और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर चमोली के सारनौल एवं उत्तरकाशी जिले में नैटवाड़ क्षेत्र के देवड़ा गांव में कर्ण के मंदिर स्थित है जहां कर्ण को स्थानीय देवता के रूप में पूजा जाता है उत्तराखंड के सीमांत जनपद मोरी ब्लॉक के 24 गांव ऐसे हैं जहां लोग दानवीर कर्ण की पूजा करते हैं, वहीं भीम के पुत्र घटोत्कच की मौत पर खुशी भी मनाते हैं। रवांईघाटी में जब भी कोई त्योहार होते हैं तो महाभारत के इस नायक की छाप लोक गीतों, लोक नृत्यों में स्पष्ट दिखायी देती है। इस क्षेत्र के लोगों की कर्ण के प्रति इतनी आस्था है कि इन गांवों में अधिकांश मंदिर कर्ण और कर्ण के सारथी, द्वारपालों व कर्ण की गुरुमाता के हैं। कर्ण मंदिर समिति देवरा के अध्यक्ष 60 वर्षीय राजमोहन ¨सह रांगड़ बताते हैं कि इस क्षेत्र के जो पूर्वज थे, उन्हें दानवीर कर्ण की वीरता व मित्रता बेहद पसंद थी। जिला मुख्यालय से 165 किलोमीटर दूर मोरी तहसील का मुख्यालय पड़ता है। यहां से 30 किलोमीटर दूर एक छोटा सा कसबा है जिसका नाम है नैटवाड़। यह कस्बा पंचगाई और ¨सगतूर पट्टी के 24 गांव का केंद्र है। इसी कस्बे से तीन किलोमीटर दूर देवरा गांव है। इस गांव में कर्ण का मंदिर है। इसके आस पास के गांवों में कर्ण के सारथी शल्य महाराज, कर्ण के गण पोखू देवता, कर्ण की गुरुमाता रेणुका देवी के मंदिर हैं। कर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमोहन ¨सह रांगड़ बताते हैं कि पंचगाई व ¨सगतूर पट्टी के 24 गांव में केवल कर्ण महाराज की पूजा होती है। यहां के ग्रामीणों के कुलदेवता और इष्ट देवता कर्ण ही हैं। महाभारत में घटोत्कच की मौत की खुशी में यहां ग्रामीण हर साल ¨हडोड़ा मेले का आयोजन करते हैं। यह मेला मकर संक्रांति के अगले दिन होता है। मंदिर के पुजारी कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल ने बताया कि कर्ण महाराज की हर सुबह व शाम आरती और पूजा होती है। इन गांवों में होती है पूजा देवरा, पोखरी, गुराड़ी, गैंच्वाण गांव, दणमाण गांव, सुस्यांण गांव, हल्टवाड़, पासा, कुंदरा, लुदराला, नानाई, रामाल गांव, डोभाल गांव, ¨वगसारी, लिवाड़ी, फिताड़ी, जखोल, पर्वत, कोटगांव, नैटवाड़ सहित 24 गांव के ग्रामीण इष्ट देवता कर्ण की पूजा करते हैं। ¨हडोड़ा मेला 15 को मोरी के देवरा गांव में 15 जनवरी को ¨हडोड़ा मेले का आयोजन होगा। मान्यता है कि महाभारत में कर्ण महाराज ने भीम के पुत्र घटोत्कच को मारा था। इसी खुशी में 24 गांव के ग्रामीण इस दिन एकत्र होते हैं और चमड़े की एक गेंद बनाकर घटोतत्कच के पुतले के सिर पर मारते हैं। इस गेंद को पांव से मारा जाता है । यह खेल खेलने के लिए साटी और पांसाई नाम से दो टीमें बनाई जाती हैं और इन दोनों टीमों के बीच यह खेल करीब पांच घंटे तक चलता है। हार जीत का निर्णय कर्ण मंदिर के पुजारी करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कर्णवंशी क्षत्रिय जाति की उत्पत्ति ( कर्ण राजपूत समाज का इतिहास )

कर्णवंशी क्षत्रिय ( कर्ण राजपूत ) समुदाय के अस्तित्व की प्रमाणिक पुष्टि

कर्णवंशी क्षत्रिय (कर्ण राजपूतों) के प्रचलित वंशानुगत गोत्र