उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में क्यों होती है सूर्य पुत्र कर्ण की पूजा
वर्तमान के उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के वनों को ही द्वापर युग में हिडिंब वन कहा जाता था जहां राक्षस हिडिंब और उसकी बहन हिडिंबा निवास करती थी जहां महाबली भीम ने असुर हिडिंब का वध कर माता हिडिंबा से विवाह किया था हिडिम्ब वन मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है। यहाँ 'धुंगरी वन विहार' के घने देवदार के जंगलों के बीच माता हिडिम्बा का प्राचीन गुफा मंदिर है। यह स्थान मनाली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है और भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है। मान्यता है कि कुरु क्षेत्र में सूर्य पुत्र कर्ण ने अमोघ अस्त्र से राक्षस राज घटोत्कक्ष का वध कर इस संपूर्ण हिडिंब वन परिक्षेत्र को भय मुक्त किया था इसीलिए इस क्षेत्र के ग्रामवासियों में सूर्य पुत्र कर्ण के प्रति आस्था है और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर चमोली के सारनौल एवं उत्तरकाशी जिले में नैटवाड़ क्षेत्र के देवड़ा गांव में कर्ण के मंदिर स्थित है जहां कर्ण को स्थानीय देवता के रूप में पूजा जाता है उत्तराखंड के सीमांत जनपद मोरी ब्लॉक के 24 गांव ऐसे हैं जहां लोग दानवीर कर्ण की पूजा करते हैं, वहीं भीम के पुत्र घटो...