Posts

Showing posts from January, 2026

कर्णवंशी क्षत्रिय वाहिनी की सदस्यता प्राप्त करें

Image
कर्णवंशी क्षत्रिय वाहिनी की सदस्यता प्राप्त करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें या नीचे दिए गए QR कोड को गूगल पर स्कैन करें और सर्टिफिकेट पाए

अंग देश का इतिहास

Image
कर्णवंशियों के इतिहास को समझने के लिए पहले अंग देश के इतिहास को समझना होगा अंग देश या अंग महाजनपद' प्राचीन जनपद था, जो बिहार राज्य के वर्तमान भागलपुर और मुंगेर ज़िलों का समवर्ती था। अंग की राजधानी चंपा थी। आज भी भागलपुर के एक मुहल्ले का नाम चंपानगर है। महाभारत की परंपरा के अनुसार अंग के वृहद्रथ और अन्य राजाओं ने मगध को जीता था, पीछे बिंबिसार और मगध की बढ़ती हुई साम्राज्य लिप्सा का वह स्वयं शिकार हुआ। राजा दशरथ के मित्र लोमपाद और महाभारत के अंगराज कर्ण ने वहाँ राज किया था। बौद्ध ग्रंथ 'अंगुत्तरनिकाय' में भारत के बुद्ध पूर्व सोलह जनपदों में अंग की गणना हुई है। अंग देश का सर्वप्रथम नामोल्लेख अथर्ववेद 5,22,14 में है- गंधारिभ्यं मूजवद्भयोङ्गेभ्यो मगधेभ्य: प्रैष्यन् जनमिव शेवधिं तवमानं परिदद्मसि। इस अप्रशंसात्मक कथन से सूचित होता है कि अथर्ववेद के रचनाकाल (अथवा उत्तर वैदिक काल) तक अंग, मगध की भांति ही, आर्य-सभ्यता के प्रसार के बाहर था, जिसकी सीमा तब तक पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक ही थी। महाभारतकाल में अंग और मगध एक ही राज्य के दो भाग थे। शांति पर्व 29,35 (अंगं ब...